न्यूज
एनसीआर में मौसम रहेगा सुहावना, पूरे सप्ताह 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा पारा; बारिश और तेज हवाओं के आसार
jantaserishta.com
22 Jun 2026 9:56 AM IST

x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राहत की बात यह है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रह सकता है। विभाग ने इस दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। 23 जून को मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 जून को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इसके बाद 25 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। 26 जून को तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंतिम दिन 27 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ आर्द्रता का स्तर 60 से 40 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके चलते तापमान नियंत्रित रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि दोपहर के समय उमस महसूस हो सकती है, लेकिन हल्की बारिश और तेज हवाएं मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।
Tagsएनसीआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





