न्यूज
परमवीर सिंह चीमा ने किया मुंबई आने के बाद अपने सबसे बड़े संघर्ष का खुलासा
jantaserishta.com
3 May 2026 10:32 AM IST

x
मुंबई: मुंबई के ग्लैमर के पीछे छिपे संघर्ष की कहानी अक्सर नए कलाकारों की जुबानी सामने आती रहती है। हाल ही में अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने इस मायानगरी में टिके रहने और अपनी पहचान बनाने की असली चुनौती पर खुलकर बात की। परमवीर के अनुसार, आर्थिक गुजारे से कहीं बड़ी जंग अपने हुनर को साबित करने और सही मौके के इंतजार की है।
अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक, मुंबई आने वाले किसी भी नए कलाकार के लिए सबसे बड़ी मुश्किल अपने टैलेंट को साबित करना और फिर इंडस्ट्री में टिके रहना है।
जब उनसे पूछा गया कि मुंबई आने के बाद सबसे बड़ी चुनौती क्या होती है - अपनी काबिलियत साबित करना या बस गुज़ारा करना?" तो उन्होंने जवाब दिया, “बिल्कुल अपना टैलेंट साबित करना। बाकी सब उसी का हिस्सा है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह भी लगता है कि जब आप अपना टैलेंट साबित कर देते हैं, तब भी उसका सही फल मिलना आसान नहीं होता। कई बार इसमें बहुत समय लग जाता है। यहां तक कि जिन लोगों ने अपना हुनर दिखा दिया है, उन्हें भी काम के लिए इंतज़ार करना पड़ता है।”
'बॉर्डर 2' के एक्टर ने आगे कहा, “इसलिए अपना टैलेंट साबित करना और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।” परमवीर "सपने बनाम एवरीवन सीजन 2" में नज़र आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर 1 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ है। इस वेब सीरीज़ को द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने बनाया है, जबकि इसे अमब्रिश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है।
यह कहानी दो लोगों के सपनों की है, जो अलग-अलग दुनिया में अपने लक्ष्य पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशांत (जिसका किरदार परमवीर निभा रहे हैं) मुंबई की कठिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं जिमी (जिसे अमब्रिश वर्मा निभा रहे हैं) रियल एस्टेट और राजनीति की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में संघर्ष कर रहा है।
हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रशांत अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई जाता है। दूसरी ओर, जिमी, जिसने अपनी रियल एस्टेट कंपनी खड़ी कर ली है, उसे भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सीरीज़ का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “सपनों का पीछा करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना आसान नहीं... नया सीजन, 1 मई।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





