न्यूज
14 जून का पंचांग: पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
jantaserishta.com
13 Jun 2026 10:04 AM IST

x
नई दिल्ली: सनातन धर्म में पंचांग (नक्षत्र, करण, योग, वार, तिथि) का बेहद महत्व होता है। इसके आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ का निर्धारण होता है। 14 जून 2026 को नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास का 29वां दिन है। साथ ही दर्श अमावस्या भी है।
रविवार को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, जिसे कई लोग पितरों की पूजा-श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। 14 जून को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगा।
चतुर्दशी 12 बजकर 19 मिनट दोपहर तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र रोहिणी रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा और योग धृति दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक, करण शकुनि दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
रविवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट सुबह से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक और अमृत काल शाम 7 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक, यमगंड दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक और आडल योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
इस दिन वर्ज्य समय और बाण काल का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दिन नए काम शुरू करने से बचना बेहतर होता है। पितर पूजन, तर्पण और दान-पुण्य जैसे कार्य इस तिथि पर शुभ फल देते हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि राहुकाल और दुर्मुहूर्त में कोई महत्वपूर्ण कार्य या यात्रा न करें।
Tags14 जून का पंचांग
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





