न्यूज
23 जुलाई का पंचांग: मां दुर्गा, भगवान शिव की पूजा करना फलदाई, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजित मुहूर्त
jantaserishta.com
22 July 2026 10:23 AM IST

x
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है।
23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, सुबह 7:03 बजे तक है। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस दिन गुप्त नवरात्रि का (पारण/समापन) है। मां दुर्गा, भगवान शिव और गणेश की पूजा करने से विशेष फलदाई रहेगा।
इस दिन सुबह 5:57 बजे सूर्योदय और शाम 7:09 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, दोपहर 2:17 बजे चन्द्रोदय और रात 1:10 बजे चन्द्रास्त होगा। पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को सूर्य पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा, जबकि चंद्रमा स्वाति नक्षत्र से रात 11:42 बजे के बाद विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो अगले दिन तक प्रभावी रहेगा।
वहीं, 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सुबह 6:50 बजे तक हर्षण योग प्रभावी रहेगा; इसके बाद शुभ योग शुरू हो जाएगा, जो पूरे दिन और रात तक प्रभावी रहेगा। गुरुवार को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान बिना किसी राहुकाल या अन्य अशुभ समय की चिंता किए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, पूजा या व्यापार शुरू किया जा सकता है।
वहीं, राहुकाल दोपहर 2:10 बजे से 3:52 बजे तक रहेगा, गुलिक काल सुबह 8:43 से 10:24 बजे तक रहेगा। यमगंड काल सुबह 5:57 से 7:36 बजे तक रहेगा। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है।
वहीं, 23 जुलाई (गुरुवार) को सूर्य अपनी राशि बदलेगा, इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा और शाम लगभग 7 बजे के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





