न्यूज
11 जुलाई का पंचांग: अभिजित मुहूर्त से राहुकाल तक, जानें दिनभर का शुभ-अशुभ समय
jantaserishta.com
10 July 2026 10:12 AM IST

x
नई दिल्ली: पंचांग हिंदू धर्म की एक प्राचीन और महत्वपूर्ण कालगणना पद्धति है, जिसके आधार पर तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन किया जाता है। यही कारण है कि विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण, मुंडन, नए व्यापार की शुरुआत या किसी लंबी यात्रा जैसे शुभ कार्यों से पहले पंचांग देखकर ही शुभ मुहूर्त तय किया जाता है। बात अगर 11 जुलाई की करें, तो यह दिन कई खास संयोग लेकर आएगा।
11 जुलाई शनिवार को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 5:23 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा, जो रात 2:04 बजे तक रहेगी।
शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:16 बजे होगा जबकि सूर्यास्त शाम 6:53 बजे होगा। वहीं, चंद्रमा का उदय रात 1:34 बजे और चंद्रास्त दोपहर 3:53 बजे होगा। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र सुबह 11:04 बजे तक रहेगा। इसके बाद नक्षत्र में परिवर्तन होगा। पंचांग के अनुसार, गंड योग रात 12:06 बजे तक रहेगा जबकि बालव करण सुबह 5:22 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अगर आप इस दिन कोई शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अभिजित मुहूर्त सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। इस समय को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। हालांकि, दिन में राहुकाल का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। 11 जुलाई को राहुकाल सुबह 8:40 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस अवधि में नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
इसके अलावा गुलिक काल सुबह 5:16 बजे से 6:58 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 1:46 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृष राशि में स्थित रहेंगे।
दिशाशूल की बात करें तो शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासकर जब यात्रा बहुत जरूरी न हो। अगर किसी कारण से यात्रा करनी पड़े तो उचित उपाय करके आगे बढ़ने की परंपरा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





