न्यूज
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
jantaserishta.com
5 Jun 2026 8:04 AM IST

x
लाहौर: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान ने 158 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान महज 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए और उन्होंने एक छोर को संभालने का काम किया। गाजी घोरी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सलमान आगा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद और शादाब खान ने 49 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई। शादाब 42 गेंदों में 29 रन बनाकर और अब्दुल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मैथ्यू कुहनेमन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, मार्नस लाबुशेन 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी को 19 रनों के स्कोर पर हारिस रऊफ ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, कैमरून ग्रीन महज 7 रन बनाकर चलते बने। मैट रेनशॉ (4 रन) और कूपर कोनोली (3 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई।
जोश इंग्लिस ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 65 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में कप्तान शाहीन अफरीदी ने 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अबरार अहमद और शादाब खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





