न्यूज

'हमारा परिवार अब पूरा होगा', दूसरी बार मां बनने वाली हैं केली कुओको, शेयर की खुशखबरी

jantaserishta.com
11 Jun 2026 11:32 AM IST
हमारा परिवार अब पूरा होगा, दूसरी बार मां बनने वाली हैं केली कुओको, शेयर की खुशखबरी
x
मुंबई: लोकप्रिय शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
केली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनोग्राम, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।
तस्वीरों के साथ केली ने कैप्शन में लिखा, ''हमारा परिवार अब पूरा होने जा रहा है। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। दूसरी बार मां बनने का सफर पहले की तुलना में थोड़ा अलग और कुछ मामलों में ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इस पल के लिए बेहद खुश और आभारी हूं।''
बता दें कि केली कुओको और अभिनेता टॉम पेल्फ्रे, दोनों पहली बार मई 2022 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सेरेमनी में साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं। कुछ समय बाद केली ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। करीब पांच महीने बाद उन्होंने इंस्टग्राम पर जानकारी दी कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। मार्च 2023 में उन्होंने अपनी बेटी मटिल्डा को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद दोनों अक्सर उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर करते रहे। इसके बाद 2024 में केली और टॉम ने अपनी सगाई की घोषणा की।
टॉम पेल्फ्रे भी अभिनय जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय शोज और फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'ओजार्क', 'मैनक' और 'आयरन फिस्ट' जैसे नाम शामिल है। वहीं केली कुओको का करियर भी काफी सफल रहा है। उन्होंने 'द मैन फ्रॉम टोरंटो', 'रोल प्ले', 'मीट क्यूट' और 'व्हाई हिम?' जैसे चर्चित फिल्मों में काम किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story