न्यूज

ओरी का बेबाक अंदाज, बोले-'ब्रांड डील जाए या लोग नाराज हों, मैं अपने राय बदलने वाला नहीं हूं'

jantaserishta.com
13 May 2026 9:54 AM IST
ओरी का बेबाक अंदाज, बोले-ब्रांड डील जाए या लोग नाराज हों, मैं अपने राय बदलने वाला नहीं हूं
x
मुंबई: स्टार किड्स के करीबी दोस्त, ग्लैमरस पार्टियों में मौजूदगी और अपने अलग स्टाइल की वजह से ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में हिस्सा लेने को लेकर चर्चाओं में है। इस बीच उन्होंने अपनी पहचान को लेकर आईएएनएस से खुलकर बात की और साफ कहा कि उन्होंने अपनी पहचान मेहनत से बनाई है, इसलिए उन्हें ब्रांड डील हाथ से जाने या लोगों के नाराजगी से कोई फर्क नहीं पड़ता।'
आईएएनएस से बात करते हुए ओरी ने कहा, 'मैं हमेशा वही बोलता हूं, जो मेरे मन में होता है। लोग अक्सर इस डर में रहते हैं कि कुछ बोलने से उनकी इमेज खराब हो सकती है या लोग उन्हें गलत समझ सकते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता। मुझे खुद भी नहीं पता होता कि मेरे मुंह से अगला शब्द क्या निकलने वाला है। मैं अपनी बातों को रोकने या छिपाने में विश्वास नहीं रखता।''
ओरी ने कहा, ''जब मेरे इसी स्वभाव ने मुझे लोकप्रिय दिलाई है, तो अब मैं खुद को बदलने की कोशिश क्यों करूं। मेरा मानना है कि पब्लिक लाइफ में आने के बाद कई लोग अपनी असली सोच छिपाने लगते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं इसका असर उनके करियर पर न पड़ जाए। हालांकि मैं अपनी पर्सनैलिटी को लोगों की राय के हिसाब से नहीं बदलूंगा।''
आईएएनएस से बात करते हुए ओरी ने इंडस्ट्री में मौजूद उस डर पर भी बात की, जिसमें कलाकार हमेशा इस चिंता में रहते हैं कि कहीं उनके बयान की वजह से उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने कहा, ''कई लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने कोई विवादित बात कह दी, तो ब्रांड डील चली जाएगी या फिल्में मिलना बंद हो जाएंगी। मुझे इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं फिल्मों में काम पाने के पीछे नहीं भाग रहा। अगर किसी निर्देशक, निर्माता या ब्रांड को मेरी बात पसंद नहीं आती, तो भी मैं अपनी राय बदलने वाला नहीं हूं।
ओरी ने 'कैंसल कल्चर' को लेकर कहा, ''आजकल सोशल मीडिया पर लोग बहुत जल्दी किसी को ट्रोल या बॉयकॉट करने लगते हैं। मुझे इसका डर नहीं है क्योंकि मैंने अपनी पहचान खुद बनाई है। मैं कोई क्रिकेट स्टार, टीवी स्टार या फिल्म स्टार नहीं हूं, जिन्हें पहले से लोगों का सपोर्ट मिला हो। मैंने अपनी मेहनत और लगातार काम करके खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है।''
ओरी ने कहा, ''सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ सफलता देखते हैं लेकिन उसके पीछे की मेहनत और संघर्ष को नहीं समझते। मैंने खुद को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत की है। लोग यह नहीं जानते कि मैं सुबह जल्दी उठकर कितना काम करता हूं और हर दिन कितना संघर्ष करता हूं। जब किसी इंसान की सफलता उसकी अपनी मेहनत से बनी हो, तो फिर उसे लोग आसानी से 'कैंसल' नहीं कर सकते।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story