न्यूज
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; एक हफ्ते में दाम करीब 10,600 रुपए घटा
jantaserishta.com
20 Jun 2026 9:49 AM IST

x
नई दिल्ली: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,800 रुपए और 10,600 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,830 रुपए कम होकर 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,47,800 रुपए पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,32,793 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,35,385 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,08,728 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 19 जून को शाम के सत्र में 1,44,361 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 16 जून को सुबह के सत्र में 1,50,663 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 10,609 रुपए कम होकर 2,31,973 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,582 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 15 जून को शाम के सत्र में 2,51,488 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 19 जून को सुबह के सत्र में 2,30,982 रुपए प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है। वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,170 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 64 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह फेड के चेयरमैन केविन वॉर्श की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाने को लेकर की गई टिप्पणी है, जिसने बुलियन मार्केट में कमजोरी को बढ़ावा दिया है। इससे अलावा डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं की कीमतों पर असर हुआ है। आमतौर पर जब भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखी जाती है तो सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





