न्यूज

ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने जून में 193 लापता लोगों को परिवारों से मिलाया

jantaserishta.com
2 July 2026 11:14 AM IST
ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने जून में 193 लापता लोगों को परिवारों से मिलाया
x
नई दिल्ली: दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 1 जून से 30 जून के बीच 193 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। इनमें 48 बच्चे और 145 लापता वयस्क शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता व अपहृत लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई। लापता और अपहृत लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई। इसके अलावा, आसपास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जिले की टीमें जून महीने में 193 लापता लोगों और बच्चों का पता लगाने में सफल रहीं। इस दौरान किए गए ऑपरेशन की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वसंत विहार पुलिस स्टेशन ने 10 लापता लोगों (चार पुरुष और छह महिलाएं) का पता लगाया और उन सभी को सफलतापूर्वक उनके परिवारों से मिलाया। आरके पुरम पुलिस टीम ने 1 से 18 साल की उम्र के दो नाबालिग बच्चों का पता लगाया, जबकि तीन लापता व्यक्तियों (एक पुरुष और दो महिलाएं) को भी सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला।
इसी तरह, साउथ कैंपस क्षेत्र की छह महिलाओं, वसंत कुंज नॉर्थ क्षेत्र की दो लड़कियों और चार लापता वयस्कों, वसंत कुंज साउथ क्षेत्र के छह नाबालिग बच्चों और नौ लापता वयस्कों, कापसहेड़ा क्षेत्र के सात नाबालिग बच्चों और 10 लापता वयस्कों, पालम विलेज क्षेत्र के छह नाबालिग बच्चों और 11 लापता वयस्कों, सागरपुर के 15 लापता वयस्कों, दिल्ली कैंट क्षेत्र के सात लापता वयस्कों, जबकि सरोजिनी नगर क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चों और दो लापता लोगों का पुलिस ने पता लगाया।
वहीं, एसजे एन्क्लेव पुलिस टीम ने छह लापता वयस्कों (चार पुरुष और दो महिलाएं) को बरामद किया, जबकि किशनगढ़ पुलिस ने पांच नाबालिग बच्चों और पांच लापता वयस्कों का पता लगाया। इसके साथ ही, साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 18 नाबालिग बच्चों का पता लगाकर अहम भूमिका निभाई। सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया गया।
साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट मिसिंग पर्सन्स यूनिट ने भी 57 लापता वयस्कों (18 पुरुष और 39 महिलाएं) का पता लगाया। इन सभी को सुरक्षित उनके परिवारों से मिला दिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि 1 जून से 30 जून के बीच चलाए गए ऑपरेशन के दौरान, कई ऐसे लापता लोगों और अगवा बच्चों का पता लगाया गया, जिनके मामले पिछले सालों में दर्ज किए गए थे।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि 2026 के पहले छह महीनों में (1 जनवरी से 30 जून तक) जिला पुलिस ने कुल 866 लापता लोगों को ढूंढा है, जिनमें 226 नाबालिग बच्चे और 640 वयस्क शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story