न्यूज
मुंबई के खान बहादुर भाभा अस्पताल में आज ओपीडी रहेगी बंद
jantaserishta.com
6 Aug 2026 10:35 AM IST

x
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के आंदोलन के समर्थन में 6 अगस्त यानी गुरुवार को कुर्ला वेस्ट स्थित खान बहादुर भाभा अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी। इस संबंध में महाराष्ट्र एएसएस.ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स खान बहादुर भाभा अस्पताल कुर्ला (केबीबीएच एमएआरडी) ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि केबीबीएच एमएआरडी ने बीएमसी एमएआरडी द्वारा बुलाए गए आंदोलन के समर्थन में गुरुवार 6 अगस्त को अस्पताल में रूटीन आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन सीसीएमपी-क्वालिफाइड बीएचएमएस प्रैक्टिशनर्स को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएसी) रजिस्ट्रेशन देने के प्रस्तावित कदम के कड़े विरोध में किया जा रहा है।
केबीबीएच एमएआरडी ने जारी पत्र में कहा है, "हमारा मानना है कि ऐसा प्रस्ताव आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के स्थापित मानकों से समझौता करता है। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की अखंडता और विश्वसनीयता को कमजोर करता है और मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है।"
केबीबीएच एमएआरडी ने आगे कहा, "हम प्रशासन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मरीजों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए सभी आपातकालीन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। जिसमें कैज़ुअल्टी, आपातकालीन सेवाएं, इंटेंसिव केयर यूनिट्स, लेबर रूम, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर और अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए आपातकालीन देखभाल सहित अन्य सभी जरूरी और जीवन रक्षक सेवाएं शामिल हैं। आंदोलन के दौरान केवल रूटीन ओपीडी सेवाएं ही बंद रहेंगी।"
एमएआरडी ने कहा, "आंदोलन की आगे की दिशा मेडिकल समुदाय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी। अगर कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है तो बीएमसी एमएआरडी अपने आंदोलन को और तेज करेगा। साथ ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा के मानकों को बनाए रखने, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रेशन प्रणाली की विश्वसनीयता की रक्षा करने और मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के व्यापक हित में संगठन और भी कड़े कानूनी और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





