न्यूज

एक तस्वीर, तीन पीढ़ियां और ढेर सारी यादें... सोनू निगम ने दिखाई परिवार की अनोखी झलक

jantaserishta.com
11 Jun 2026 9:26 AM IST
एक तस्वीर, तीन पीढ़ियां और ढेर सारी यादें... सोनू निगम ने दिखाई परिवार की अनोखी झलक
x
मुंबई: हिंदी फिल्म संगीत जगत के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने अपने परिवार से जुड़े एक पुराने पल को फैंस के साथ साझा किया, जिसमें उनके परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं।
दरअसल, सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर सालों पुरानी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनकी मां, उनकी नानी और उनकी बहन तीशा निगम एक ऑडिटोरियम में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें परिवार की तीन पीढ़ियां एक ही फ्रेम में दिख रही हैं।
पहली लाइन में सोनू की मां और नानी बैठी नजर आती हैं, जबकि उनके साथ उनकी बहन तीशा निगम भी मौजूद हैं, जिन्हें परिवार में प्यार से टिन्नी कहकर बुलाया जाता है।
यह तस्वीर उनके पिता अगम कुमार निगम के पहले म्यूजिक एल्बम के वीडियो की शूटिंग के दौरान ली गई थी।
उन्होंने लिखा, "मम्मी, नानी और टिन्नी – 3 पीढ़ियां एक साथ… यह वो समय था जब मेरे पिता, अगम कुमार निगम, अपने पहले म्यूजिक एल्बम के लिए वीडियो बना रहे थे...मैं भी खरीदार हूं।''
गौरतलब है कि अगम कुमार निगम एक प्रतिष्ठित गायक थे। उन्होंने देशभर में कई स्टेज शोज किए और म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बचपन से ही सोनू निगम को संगीत के करीब रखा। बताया जाता है कि सोनू अपने पिता के साथ म्यूजिक शोज में जाया करते थे और वहीं से उन्होंने म्यूजिक को समझना और महसूस करना शुरू किया और आगे चलकर अपना शानदार करियर बनाया।
सोनू निगम ने नब्बे के दशक में हिंदी फिल्मों में कई गाने गाए, जिनमें 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का', 'मुझसे जुदा होकर', 'इक दिन कभी', 'गोरी गोरी', 'ओ हमसफर', 'पंछी नदियां पवन के झोंके', 'अब मुझे रात दिन' और 'ये दिल दिवाना' जैसे गाने शामिल हैं।
गायन के अलावा सोनू निगम ने छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने म्यूजिक बेस्ड कई टीवी शोज की मेजबानी की और नए गायकों को आगे बढ़ने का अवसर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story