न्यूज

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर बोले रामकृपाल- कई देशों ने पीएम को किया है सम्मानित

jantaserishta.com
25 May 2026 1:12 PM IST
राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर बोले रामकृपाल- कई देशों ने पीएम को किया है सम्मानित
x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर आईएएनएस से कहा कि पीएम मोदी की तारीफ करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की कार्यक्षमता की प्रशंसा की है।
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी की ओर से देश का जो नेतृत्व किया गया, उससे दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई देशों ने पीएम मोदी की प्रशंसा करने के साथ ही सम्मानित भी किया है।
बंगाल सरकार की ओर बीएसएफ को जमीन देने पर उन्होंने कहा कि बंगाल में सीमा को सुरक्षित करने के लिए ममता सरकार की ओर से जमीन नहीं दी जा रही थी। अब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जमीन दे दी है। अब वहां फेंसिंग की जाएगी और घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तनाव में हैं। राहुल गांधी षड्यंत्रकारी हैं और देश में अव्यवस्था फैलाकर सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने देशवासियों को राहुल गांधी और कांग्रेस से होशियार होने की अपील की। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दुनियाभर में नाम कमाया है, जिससे कांग्रेस को ईर्ष्या हो रही है।
तेजस्वी यादव के बयान पर रामकृपाल ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना न खाली था न है और न रहेगा। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार की चिंता की जाती रही है। वहीं, तेजप्रताप के बयान पर उन्होंने कहा कि तेज प्रताप अपनी पार्टी के अध्यक्ष के साथ ही सम्मानित नेता भी हैं। मां का दर्शन करने विंध्याचल गए थे। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया है कि यूपी में इस बार भी योगी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। उन्होंने बिल्कुल सही कहा है और उनका बयान स्वागतयोग्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story