न्यूज
नॉर्वे की पहली फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट जीत पर हालैंड ने कहा, अब सब कुछ है बोनस
jantaserishta.com
1 July 2026 12:12 PM IST

x
आर्लिंगटन: फीफा विश्व कप में नॉर्वे को इतिहास की पहली नॉकआउट जीत दिलाने के बाद स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि 28 वर्षों बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने और ग्रुप चरण से आगे बढ़ने के बाद अब टीम के लिए आगे मिलने वाली हर सफलता "बोनस" के समान है।
एरलिंग हालैंड ने फीफा विश्व कप में अपने गोल करने का सिलसिला जारी रखते हुए अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल दागा, जिससे नॉर्वे ने कोट डी आइवर को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ नॉर्वे ने 1998 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम 16 (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाई।
हालैंड ने कहा, "यह इतिहास है और इसका अहसास अविश्वसनीय है। हमने 28 साल बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया, फिर ग्रुप चरण पार किया और अब अगले दौर में पहुंचकर न्यूयॉर्क में ब्राजील से मुकाबला करेंगे। यह शानदार है। अब इसके बाद मिलने वाली हर उपलब्धि हमारे लिए बोनस है। अब हम बिना किसी दबाव के खेल सकते हैं और इस पल का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि शायद हमें दोबारा ऐसा एहसास कभी नहीं होगा।"
पूरे मैच के दौरान कोट डी आइवर के खिलाड़ियों ने हालैंड को काफी हद तक रोककर रखा। हालांकि, दूसरे हाफ में अमाद डियालो के शानदार बराबरी के गोल से मुकाबले में वापसी करने वाली कोट डी आइवर की चुनौती को हालैंड ने अपने निर्णायक गोल से खत्म कर दिया। इस जीत के साथ स्टाले सोलबाकेन की टीम ने 6 जुलाई को न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी में ब्राजील के खिलाफ होने वाले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में जगह बना ली।
नॉर्वे के मुख्य कोच स्टाले सोलबाकेन ने कहा कि बेहद करीबी मुकाबले में उनकी टीम की अंत तक मजबूती बनाए रखने की क्षमता ही जीत का कारण बनी। उन्होंने फीफा से कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद बराबरी का मुकाबला था। दोनों टीमें अच्छी थीं और मैच किसी भी तरफ जा सकता था। लेकिन आज हमने अंत में शानदार खेल दिखाया और 1-1 की बराबरी के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। मैच के आखिर में उन्हें एक अच्छा फ्री-किक मिला और उनके पास गोल करने के कुछ मौके भी थे।"
उन्होंने आगे कहा, "कुल मिलाकर मुझे लगता है कि हम उनसे थोड़ा बेहतर रहे, लेकिन कोट डी आइवर की भी तारीफ करनी होगी, उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। नॉर्वे के लिए यह पहली बार है जब हमने विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत हासिल की है और हमें इस उपलब्धि का पूरा आनंद लेना चाहिए। अब हम थोड़ा आराम करेंगे और ब्राजील के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करेंगे।"
Tagsनॉर्वे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





