न्यूज
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा बोले- ट्रस्ट ही अंतिम है और ट्रस्ट का निर्णय अंतिम है
jantaserishta.com
12 July 2026 1:35 PM IST

x
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से हमारी यही प्रार्थना है कि इस देश और यहां के नागरिकों का विकास हो। हम सनातनी लोग भगवान राम के भक्त हैं। उनकी पूजा करते हैं। मेरा अनुमान है कि राम मंदिर में सामान्य व्यवस्था की जा रही होगी। मंदिर में श्रद्धालु केंद्र बिंदु होता है। ऐसे में हम जब भी विचार करें, उसका बिंदु श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर होनी चाहिए। मेरा पूरा विश्वास है कि इसी प्रकार से प्रबंधन हो रहा होगा।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मेरे पास दान को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मैंने सामान्य रूप से जानकारी ली। मंदिर में श्रद्धालुओं से बातचीत की। उनके मन में व्यवस्था को लेकर अविश्वास नहीं है। श्रद्धालु आ रहे हैं; उनका एकमात्र लक्ष्य भगवान हैं। मुझे बताया गया है कि श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हुई है। रविवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। राम मंदिर हमारे विश्वास का एक केंद्र है।
उन्होंने कहा कि जब सीईओ होगा तब इसको देखेगा। जनरल सेक्रेटरी से सीईओ मार्गदर्शन प्राप्त करें। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में एक और कड़ी जोड़ी जा रही है। व्यवस्था के पदानुक्रम को कोई डिस्टर्ब नहीं कर रहा है। ट्रस्ट ही अंतिम है और ट्रस्ट का निर्णय अंतिम है।
चढ़ावा विवाद मामले पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से लोगों को पीड़ा थी, वैसे ही हमको भी पीड़ा थी। उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





