न्यूज

बिहार में अब अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की तैयारी

jantaserishta.com
27 April 2026 2:19 PM IST
बिहार में अब अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की तैयारी
x
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में पुलिस लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसको लेकर अब जिला पुलिस फरार अपराधियों के घरों को ध्वस्त करने की भी योजना बना रही है।
दरअसल, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) पुलिस ने महाकुर्की अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 102 फरार आरोपियों के घर तक पहुंचकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद फरार अपराधियों में दहशत है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चले इस अभियान के दौरान 28 फरार आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि 14 को गिरफ्तार किया गया है।
मोतिहारी पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि या तो अपराधी कानून के सामने आत्मसमर्पण करें, वरना उनके सिर से छत का साया छिनना तय है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले के अपराधियों और उनके सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आईएएनएस को बताया कि फरार अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। वे अपने आप को कानून के हवाले कर दें। उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उनमें हत्या, रंगदारी, शराब तस्करी, जमीन पर अवैध कब्जा, हथियारों की तस्करी और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।
बताया गया कि कोर्ट के आदेश के बाद उन अपराधियों के घरों पर पुलिस पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, कई अपराधियों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी पुलिस ने उखाड़ दी हैं। कोटवा, तुरकौलिया, रघुनाथपुर, संग्रामपुर, अरेराज, पताही, शिकारगंज, दरपा और चिरैया समेत करीब 40 थानों में अलग-अलग टीम बनाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि अगर इन अपराधियों द्वारा कानून के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो इनके ऊपर इनाम घोषित किया जाएगा और फिर कोर्ट के आदेश के बाद इनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि लंबे समय से ये फरार अपराधी पर अंकुश आवश्यक है क्योंकि ये समाज के लिए खतरा हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story