न्यूज

नॉर्वे चेस: प्रग्गनानंदा और गुकेश ने दर्ज की जीत, दिव्या ने हम्पी कोनेरू को हराया

jantaserishta.com
2 Jun 2026 12:42 PM IST
नॉर्वे चेस: प्रग्गनानंदा और गुकेश ने दर्ज की जीत, दिव्या ने हम्पी कोनेरू को हराया
x
ओस्लो: नॉर्वे शतरंज 2026 के सातवें राउंड में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने क्लासिकल मुकाबले में अलीरेजा फिरोजा को हराया, जबकि विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने आर्मागेडन मुकाबले में वेस्ली सो को मात देकर अतिरिक्त अंक हासिल किए।
प्रज्ञानानंद ने फिरोजा के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद जीत दर्ज की। उन्होंने आत्मविश्वास और सटीक रणनीति के दम पर अपनी बढ़त को जीत में बदल दिया। इस हार के साथ फिरोजा को टूर्नामेंट में दूसरी क्लासिकल पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि शीर्ष स्थान की दौड़ और रोमांचक हो गई।
गुकेश और वेस्ली सो के बीच क्लासिकल मुकाबला बेहद तनावपूर्ण रहा और अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद खेले गए आर्मागेडन मुकाबले में गुकेश ने जीत दर्ज कर अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।
वहीं, विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन और विंसेंट कीमर के बीच लंबा क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद कार्लसन ने आर्मागेडन में जीत हासिल कर अतिरिक्त अंक जुटाए और शीर्ष खिलाड़ियों की दौड़ में बने रहे।
सातवें राउंड के बाद, वेस्ली सो 12.5 पॉइंट्स के साथ टूर्नामेंट में आगे चल रहे हैं। अलीरेजा फिरोजा 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मैग्नस कार्लसन, विंसेंट कीमर और प्रज्ञानानंद रमेशबाबू 9-9 अंकों के साथ संयुक्त रूप से उनके पीछे हैं।
महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच क्लासिकल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए आर्मागेडन मुकाबले में दिव्या ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की। इस सफलता से उन्हें अतिरिक्त अंक मिले और उन्होंने तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। वह अब बिबिसारा अस्सौबायेवा की सबसे करीबी चुनौती देने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं।
महिला वर्ग में दिन का सबसे बड़ा परिणाम बिबिसारा अस्सौबायेवा के नाम रहा। उन्होंने क्लासिकल मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। सफेद मोहरों से खेलते हुए उन्होंने झू जिनर के खिलाफ कठिन मिडिलगेम से उबरकर धीरे-धीरे बढ़त बनाई और उसे जीत में बदल दिया। इस जीत से उन्हें पूरे तीन अंक मिले, जिससे टूर्नामेंट के अंतिम चरण में उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई।
मौजूदा महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन और एना मुजिचुक के बीच क्लासिकल मुकाबला भी ड्रॉ रहा। हालांकि, आर्मागेडन मुकाबले में मुजिचुक ने जू वेनजुन को हराकर अतिरिक्त अंक हासिल किए और शीर्ष खिलाड़ियों के करीब बनी रहीं।
सातवें राउंड के बाद बिबिसारा अस्सौबायेवा 12.5 अंकों के साथ महिला वर्ग में शीर्ष पर हैं। दिव्या देशमुख 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एना मुजिचुक 9.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story