न्यूज
नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल, दो नाबालिग हिरासत में
jantaserishta.com
19 May 2026 10:45 AM IST

x
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान हिरासत में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र सूरज सिंह पर पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद थाना सेक्टर-63 में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और बाद में युवक की मौत होने पर मामले में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। घटना के खुलासे और आरोपियों की तलाश में जुटी थाना सेक्टर-63 पुलिस रविवार देर रात बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी रोड की ओर ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस को शक होने पर उनका पीछा किया गया।
पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
घायल आरोपियों की पहचान अमन पुत्र वीर सिंह निवासी बुलंदशहर और संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान बाल अपचारियों के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Tagsनोएडा
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





