न्यूज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : राममोहन नायडू
jantaserishta.com
15 Jun 2026 11:16 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को औपचारिक रूप से उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने इस मौके को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन का परिणाम है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने पत्रकारों से कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली नागरिक फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपना योगदान दिया, वे सभी आज पहली उड़ान से लखनऊ जा रहे हैं। वहां पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका विशेष संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।"
उन्होंने कहा, "यह हम सभी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार था और आज वह दिन आ गया है। जिन किसानों ने इस परियोजना में अपनी भूमि और समर्थन दिया, मैं उन सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।"
नायडू ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी का विजन था। उन्होंने सोचा कि इस क्षेत्र में विश्व स्तर का एयरपोर्ट होना चाहिए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे मिशन मोड में पूरा किया। स्थानीय नेताओं ने भी किसानों को जागरूक किया कि एयरपोर्ट बनने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेंगे, बल्कि युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। जहां भी एयरपोर्ट बनते हैं, वहां हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों का प्रमुख हब बनाया जाएगा। यह एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा।"
एयरपोर्ट विस्तार के बारे में बात करते हुए कहा, "शुरुआती चरण में एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा। आगे टर्मिनल का विस्तार किया जाएगा। फेज-4 तक इसकी वार्षिक क्षमता 7 करोड़ यात्रियों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य बड़े एयरपोर्ट्स के साथ इसका बेहतर कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित किया जाएगा।"
Tagsराममोहन नायडू
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





