न्यूज

नोएडा : चौथी मंजिल पर लगी आग में फंसे बुजुर्ग दंपति, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित बचाया

jantaserishta.com
12 Jun 2026 11:12 AM IST
नोएडा : चौथी मंजिल पर लगी आग में फंसे बुजुर्ग दंपति, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
x
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के ओवरसीज अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहसिक अभियान चलाकर फ्लैट में फंसे बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई है और वहां तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर जांच के दौरान पता चला कि फ्लैट के अंदर लगभग 86 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 83 वर्षीय पत्नी मौजूद थे। अधिक उम्र होने के कारण, दोनों चलने-फिरने में असमर्थ थे और फ्लैट के अंदर धुएं के बीच फंस गए थे। स्थिति बेहद गंभीर थी क्योंकि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और पूरे घर में घना धुआं भर चुका था।
ऐसे में फायर सर्विस और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाइड्रोलिक मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से फ्लैट का दरवाजा काटा। इसके बाद जवानों ने धुएं से भरे फ्लैट में प्रवेश किया और दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों बुजुर्गों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद बताया गया कि दोनों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।
वहीं, फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story