न्यूज
मिजोरम में 236.33 किलो मेथामफेटामाइन की बरामदगी के मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 Nov 2026 12:08 PM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मिजोरम में 30 करोड़ रुपए से अधिक की मेथामफेटामाइन की बरामदगी से जुड़े मामले में असम से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने म्यांमार से एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के जरिए मेथामफेटामाइन गोलियों की तस्करी की थी।
केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को जानकारी कि आरोपी को रविवार को असम के सिलचर से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान नूरुल इस्लाम के रूप में हुई है। एजेंसी ने बताया कि यह गिरफ्तारी मई 2025 में मिजोरम के चम्फाई जिले में लगभग 30.72 करोड़ रुपए मूल्य की 236.33 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद होने के मामले से जुड़ी है। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।
एनआईए की जांच से पता चला है कि नूरुल इस्लाम ही वह मास्टरमाइंड है, जिसने म्यांमार से भारत के मुख्य भू-भाग तक एक अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के जरिए इन मेथामफेटामाइन गोलियों की तस्करी की थी।
यह मामला मूल रूप से डुंगटलंग थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिनमें से दो मिजोरम से, दो त्रिपुरा से और एक असम से हैं। एनआईए ने कहा कि इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।
उधर, असम पुलिस ने हैलाकांडी में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 14,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम की ओर से आ रही एक कार हैलाकांडी जिले में दाखिल हुई। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए हैलाकांडी की रामनाथपुर चौकी की पुलिस टीम ने असम-मिजोरम सीमा पर नाका-चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी से लगभग 14,000 याबा टैबलेट बरामद कीं और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्रीभूमि जिले के पत्थरकांडी निवासी अजीजुर रहमान के रूप में हुई है।
पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। जब्त की गई याबा टैबलेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपए है।
TagsMizoram
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





