न्यूज

एनआईए ने प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एक और फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Aug 2026 11:46 AM IST
एनआईए ने प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एक और फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: कर्नाटक के बाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के साथ इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 25 हो गई है।
एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उम्मर फारूक एमआर के रूप में हुई है। उसे केरल के कोच्चि से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पकड़ा गया। उम्मर फारूक लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी थे। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की थी।
एजेंसी पहले ही इस मामले में उम्मर फारूक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच में पता चला कि उसने सुल्लिया शहर में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दफ्तर में हत्या की साजिश वाली बैठक में हिस्सा लिया था।
एनआईए की जांच के मुताबिक उम्मर फारूक ने एक अन्य आरोपी को बेलारे गांव में संभावित निशाना पहचानने और रेकी करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल दी थी। आरोप है कि हत्या से पहले उसने साजिश में मदद की। इसके अलावा उस पर मामले के एक सुरक्षित गवाह को खत्म करने की कोशिश में शामिल होने का भी आरोप है।
यह गिरफ्तारी जुलाई में हुई दो अन्य गिरफ्तारियों के बाद हुई है। तब एनआईए ने अब्दुल नासिर पी. उर्फ नासिर कोच्चि से और नौशाद को तमिलनाडु के होसुर से पकड़ा था। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर की गई थी।
दक्षिण कन्नड़ जिले के स्थानीय भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या 26 जुलाई को हुई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में गुस्सा था। बाद में केंद्र सरकार ने जांच एनआईए को सौंप दी। एनआईए की जांच में सामने आया कि यह हत्या प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। एनआईए ने बताया कि इस केस में अब भी दो आरोपी फरार हैं। एजेंसी ने कहा कि बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने और जांच को अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story