न्यूज
नई दिल्ली: राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधाएं और गेट खुले
jantaserishta.com
20 July 2026 11:40 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक 'चलो संसद' मार्च निकलने को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। सीजेपी के संसद मार्च का असर दिल्ली मेट्रो पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली मेट्रो की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी गई है।
दिल्ली मेट्रो की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी साझा की गई है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधाएं और गेट अब खुल गए हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने 'एक्स' पोस्ट में जानकारी दी थी कि सुरक्षा कारणों से, जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते हुए सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गई है। जंतर-मंतर की ओर बढ़ते हुए, बड़ी संख्या में पुरुष और महिला छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। वॉटर कैनन भी तैनात किए गए हैं।
जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आएशा) के तीन पदाधिकारियों की भूख हड़ताल खत्म कर दी गई। अभिनेत्री शबाना आजमी, राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज के पानी पिलाने के बाद उनका अनशन तुड़वाया।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "हमारी तरफ से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह विरोध प्रदर्शन और मार्च शांतिपूर्ण रहे। हम यहां एक महीने से बैठे हैं। सोनम वांगचुक ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है। हम इस विरोध प्रदर्शन को बदनाम नहीं होने दे सकते।"
Tagsनई दिल्ली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





