न्यूज
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
jantaserishta.com
17 Nov 2026 9:47 AM IST

x
नई दिल्ली: टेलीविजन प्रोड्यूसर और अभिनेता रघु राम 12 साल बाद लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी करने जा रहे हैं। शो की गैंग लीडर नेहा धूपिया रघुराम की इस वापसी से नाखुश नजर आ रही हैं।
नेहा धूपिया ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि रघु की वापसी से वह बहुत घबराई हुई हैं। उन्होंने कहा, "उनकी वापसी से मैं बहुत डरी हुई हूं। काश, वह इस सीजन में नहीं होते। गेम में वे पहले जो ट्विस्ट लेकर आए थे, उसने हमें काफी चौंकाया था। दरअसल, जब वे पहली बार आए थे, तो हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है।"
उन्होंने आगे कहा, "अगली बार जब वे फिर से लौटे, तो वे हमें और भी ज्यादा चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आए थे। अब तो बस यही चाहते हैं कि हम अपना काम आराम से कर लें और रघु अचानक से न आ जाएं।"
बता दें कि रघु राम ने साल 2003 में शो 'रोडीज' की शुरुआत और निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। वो शो के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन तक बतौर जज और मास्टरमाइंड जुड़े रहे। उनके सख्त रवैये और तीखे सवालों के चलते उन्हें टीवी का सबसे कड़क जज माना जाता था।
साल 2014 में क्रिएटिव मतभेदों और प्रोड्यूसर्स के दखल के कारण रघु राम ने अपने भाई राजीव लक्ष्मण के साथ यह शो छोड़ दिया था। पूरे 12 साल के लंबे अंतराल के बाद, रघु राम एक बार फिर शो के 21वें सीजन 'रोडीज रीबर्थ' में लौट रहे हैं। इस बार वे एक खास और नई शक्ति के साथ वापसी कर रहे हैं, जिससे वे कंटेस्टेंट्स के 'मौत या पुनर्जन्म' जैसे बड़े फैसले करेंगे।
'एमटीवी रोडीज' सबसे लंबे समय तक चलने वाले एडवेंचर रियलिटी शोज में से एक है और इसका क्रेज भारतीय सीमाओं के बाहर भी कई देशों में देखने को मिलता है। रोडीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दुनिया भर के 35 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाता रहा है।
TagsNeha Dhupia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





