न्यूज
नीट-यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करने पर नवादा के आयुष भालोटिया को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
jantaserishta.com
17 July 2026 11:57 AM IST

x
पटना: बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिखा, "बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान व अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक (एआईआर- 4) प्राप्त कर पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। यह गौरवपूर्ण सफलता इस बात का प्रमाण है कि अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सपना साकार किया जा सकता है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई व आपके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।"
बिहार भाजपा ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "बिहार के होनहार छात्र आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी परीक्षा में राज्य में सर्वोच्च स्थान और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर-4) प्राप्त कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर ऊंचाई हासिल की जा सकती है। आपकी यह सफलता असंख्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने। हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी आयुष भालोटिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Tagsनीट-यूजी 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





