न्यूज

लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं

jantaserishta.com
6 Jun 2026 12:57 PM IST
लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं
x
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी की किसी से दुश्मनी तो नहीं है। सरकारी सुरक्षा के कुछ नियम होते हैं। अगर उस नियम के अंतर्गत हैं तो उनको सुरक्षा मिलनी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि सरकार का कहना है कि लालू यादव और राबड़ी देवी नियम के अंतर्गत नहीं आते। ऐसे में उनको सुरक्षा कैसे दी जाए? मैं मंत्री हूं, अगर मैं जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठ जाऊं तो ठीक नहीं है। जेड और जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा का नियम है।
उन्होंने कहा कि राजद के लोग स्टेटस सिंबल के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, अगर ऐसी बात है तो उनको मुख्यमंत्री से कहना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि सुरक्षा सरकार नियमों के तहत दी जाती है, या जिनको सुरक्षा की जरूरत होती है।
जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने लालू-राबड़ी से सुरक्षा वापस लेने के मामले पर कहा कि दबाव बनाने की राजनीति से राजद को कुछ भी हासिल नहीं होना है। राजनेताओं को दी गई सुरक्षा का समय-समय पर राज्य सुरक्षा नीति की ओर से आकलन किया जाता है। समीक्षा के बाद खतरे का स्तर तय करने के बाद सुरक्षा की श्रेणी तय की जाती है। यह एक प्रक्रिया है और इसका सम्मान सबको करना चाहिए।
जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव की वजह से परिवार में कलह हो रही है। सरकार की ओर से सुरक्षा लिखित रूप से दी गई है। उन्होंने पद को परिवार में ही कैद करके रख दिया है। उन्होंने विधान परिषद में विपक्ष के नेता के तौर पर मिली सुविधा को भी लौटाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी के बदले ली गई जमीन कम से कम परिवार वालों को तो लौटा देना चाहिए।
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह ओछी सियासत है। लालू यादव का बिहार ही नहीं, बल्कि देश के नेताओं में उनका बड़ा नाम है। लालू यादव और राबड़ी देवी को बंगले से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है और उनकी सुरक्षा कम की जा रही है। बंगला खाली कराने और सुरक्षा कम करने का नुकसान उनको होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story