न्यूज

एनसीआर : बादलों और तेज हवाओं के बीच बढ़ेगा गर्मी का असर, अगले तीन दिनों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

jantaserishta.com
8 May 2026 10:30 AM IST
एनसीआर : बादलों और तेज हवाओं के बीच बढ़ेगा गर्मी का असर, अगले तीन दिनों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
x
नोएडा: एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही, बीच-बीच में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के कारण अभी भी भीषण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।
हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और 10 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक 8 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
9 मई को तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 10 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 मई को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। 12 मई को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 13 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक किसी प्रकार की हीट वेव या अन्य चेतावनी जारी नहीं की है। तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिलहाल संतोषजनक और ग्रीन जोन में दर्ज किया गया है। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक्यूआई 53 दर्ज हुआ, जबकि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सीआरआरआई मथुरा रोड पर एक्यूआई 78 रहा। अलीपुर में एक्यूआई 94, आया नगर में 91, बुराड़ी क्रॉसिंग में 97 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 96 दर्ज किया गया।
हालांकि आनंद विहार में एक्यूआई 122, अशोक विहार में 103 और बवाना में 120 दर्ज होने से वहां हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 में एक्यूआई 79 और सेक्टर-125 में 94 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं सेक्टर-1 में 102 और सेक्टर-116 में 105 दर्ज हुआ। गाजियाबाद के संजय नगर में एक्यूआई 75 और वसुंधरा में 90 दर्ज किया गया, जबकि इंदिरापुरम में 106, लोनी में 142 और गोविंदपुरम में 145 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
सबसे अधिक खराब स्थिति वेद विहार-लोनी इलाके में रही, जहां एक्यूआई 203 दर्ज हुआ, जो खराब श्रेणी में माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की सक्रियता के कारण लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और मई के मध्य तक एनसीआर में गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story