न्यूज

जिम छोड़ नरगिस फाखरी ने अपनाया पिलाटेस, सोशल मीडिया पर शेयर की मिरर सेल्फी

jantaserishta.com
11 July 2026 10:38 AM IST
जिम छोड़ नरगिस फाखरी ने अपनाया पिलाटेस, सोशल मीडिया पर शेयर की मिरर सेल्फी
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस प्रेमी नरगिस फाखरी ने इस बार अपनी नियमित जिम वर्कआउट की जगह पिलाटेस सेशन को चुना। अभिनेत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
नरगिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीर में वह पिलाटेस क्लास शुरू होने से पहले नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अब इस दमदार पिलाटेस क्लास को आजमाने जा रही हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस फाखरी हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार दिखाई दिए।
यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी है, जिसमें एक अरबपति की मौत के बाद उसकी संपत्ति पर दावा करने वाले कई लोगों की कहानी को एक लग्जरी क्रूज के बीच हास्य और रोमांच के साथ पेश किया गया है।
इसके अलावा नरगिस 'मस्ती 4' में भी नजर आई हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। नरगिस ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी। इसके बाद वह 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' में भी नजर आ चुकी हैं।
वहीं, इसी साल उन्होंने दुबई में इजरायल-ईरान तनाव के दौरान चिंता और अनिद्रा से जूझने का अपना अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि अनिश्चितता और तनाव के कारण उन्हें रातों में नींद नहीं आ रही थी और उनका मन लगातार बेचैन बना हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story