न्यूज

डेब्यू मैच में छाईं नंदिनी शर्मा, टी20 में भारत के लिए फेंका दूसरा बेस्ट स्पेल

jantaserishta.com
29 May 2026 9:59 AM IST
डेब्यू मैच में छाईं नंदिनी शर्मा, टी20 में भारत के लिए फेंका दूसरा बेस्ट स्पेल
x
चेम्सफोर्ड: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 38 रनों से हराया। अपने इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नंदिनी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डाला।
नंदिनी ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेलने वालीं एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और वोंग का बड़ा विकेट अपने नाम किया। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनिया डबीर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
नंदिनी डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट लेने वाली महज दूसरी भारतीय गेंदबाज भी हैं। नंदिनी को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। नंदिनी ने 10 मुकाबलों में 17 विकेट निकाले थे और वह टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।
189 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से एमी जोन्स ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, तो हीथर नाइट ने 21 रनों का योगदान दिया। नंदिनी के अलावा भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story