न्यूज

नफीसा अली सिर्फ एक्टर नहीं, इंसानियत और सकारात्मकता की मिसाल: निर्देशक पद्मकुमार

jantaserishta.com
23 July 2026 9:46 AM IST
नफीसा अली सिर्फ एक्टर नहीं, इंसानियत और सकारात्मकता की मिसाल: निर्देशक पद्मकुमार
x
मुंबई: अभिनेत्री नफीसा अली 'स्टेज-4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर' से जूझ रही हैं। इसके बावजूद उन्होंने 11,000 फीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग करने के साथ-साथ निर्देशक पद्मकुमार की फिल्म 'मैक्स, मिन एंड मियोजाकी' की शूटिंग पूरी की। उनके इस असाधारण जज्बे, लगन और हिम्मत को देखकर निर्देशक पद्मकुमार उनसे बेहद प्रभावित हुए हैं।
निर्देशक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेत्री को पॉजिटिविटी और हिम्मत की मिसाल बताया। उन्होंने कहा, "नफीसा एक सकारात्मक सोच और अच्छे मूल्यों वाली इंसान हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लोगों की आवाज उठाती हैं। नफीसा बेहद धर्मनिरपेक्ष सोच रखती हैं। इस फिल्म ने ऐसे लोगों को एक साथ लाया है, जिनकी सोच और मानवीय मूल्य एक जैसे हैं।"
उन्होंने कहा, "यह फिल्म संयोग से हम सबको एक साथ लेकर आई, लेकिन यह समान सोच रखने वाले लोगों का मिलन भी है। हम चाहते हैं कि दुनिया प्यार, अपनापन और इंसानियत से भरी हो और नफीसा उसी सोच का सबसे अच्छा उदाहरण हैं। इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति की यही इच्छा है कि इंसानियत एक परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़े, क्योंकि हम सब एक हैं। नफीसा इस भावना की सच्ची मिसाल हैं। वह बेहद प्रेरणादायक हैं और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भर देती हैं।"
निर्देशक पद्मकुमार ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि नफीसा के अंदर बच्चों जैसी मासूमियत है। उनका मजाकिया अंदाज सेट पर खुशनुमा माहौल बनाए रखता था। उन्होंने कहा, "नफीसा अक्सर सेट पर सबके साथ हंसी-मजाक, शरारतें और मजाक में किसी की टांग खींच लेती थीं। उनका स्वभाव बिल्कुल एक बच्चे जैसा था और उनकी वजह से सेट का पूरा माहौल हल्का-फुल्का और खुशियों से भर जाता था।"
अभिनेत्री पिछले 8 साल से कैंसर से जंग लड़ रही हैं। पहली बार 2018 में उन्हें स्टेज-3 कैंसर का पता चला था। ठीक होने के बाद बीमारी फिर से लौट आई और अब वे स्टेज-4 का सामना कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story