न्यूज
'मेरी मम्मी ने एक बेहतरीन फिल्म बनाई', 'लगान' के 25 वर्ष पूरे होने पर बोलीं इरा खान
jantaserishta.com
13 Jun 2026 12:01 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी मां रीना दत्ता पर गर्व जताया है। रीना दत्ता ने मशहूर फिल्म 'लगान' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इसे दोबारा रिलीज किया गया है।
आशुतोष गोवारिकर की डायरेक्ट की गई फिल्म में जब बड़ी स्क्रीन पर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर रीना दत्ता का नाम आया, तो इरा ने अपनी मां के लिए चीयर किया और लिखा, "मेरी मम्मा ने एक खूबसूरत फिल्म बनाई।
इरा, आमिर और रीना की बेटी हैं। वर्ष 1986 में आमिर और रीना की शादी हुई थी। 2002 में तलाक होने से पहले वे 16 साल तक साथ रहे। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम जुनैद है। 2024 में जुनैद ने ओटीटी फिल्म "महाराज" से एक्टिंग में डेब्यू किया।
आमिर खान ने वर्ष 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और 2021 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा है जिसका नाम आजाद राव खान है। आजाद 2011 में सरोगेसी से पैदा हुआ था।
मौजूदा वक्त में आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने 2025 में अपने रिश्ते की पुष्टि की और 5 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
'लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' की बात करें तो यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के अनुसार, यह फिल्म 1893 में भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान विक्टोरियन काल के आखिर के समय पर आधारित है।
वर्ष 2001 में रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'लगान' का मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' से हुआ था। 'मदर इंडिया' और 'सलाम बॉम्बे!' के बाद यह तीसरी और 2025 तक की आखिरी भारतीय फिल्म थी जिसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
Tagsइरा खान
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





