न्यूज

बेटी का कत्ल, तेजाब से पहचान मिटाने की कोशिश और फिर खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी; पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया 'कातिल बाप'

jantaserishta.com
21 April 2026 11:39 AM IST
बेटी का कत्ल, तेजाब से पहचान मिटाने की कोशिश और फिर खुद ही दर्ज कराई गुमशुदगी; पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया कातिल बाप
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और चेहरे को तेजाब से जला दिया. हत्या के बाद उसने शव को बाराबंकी में ठिकाने लगाने की कोशिश की और खुद लखनऊ लौट आया. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने आईजीआरएस पर बेटी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कर दी. लेकिन इसी चालाकी ने उसे बेनकाब कर दिया.
चिनहट थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा जब शिकायत की जांच के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो वह फरार मिला. घर पर मौजूद किशोरी के दादा, जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं, को बेटे की हरकतों पर शक हुआ. वह वकील के साथ खुद ही थाने पहुंचे और जांच की मांग की. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी. जांच के दौरान पुलिस उस युवक तक पहुंची जिससे किशोरी का पहले संबंध था. युवक ने पुलिस को एक ऑडियो सुनाई, जिसमें लड़की ने बताया था कि वह अपने पिता के साथ जा रही है और फिलहाल मैसेज - कॉल न करने को कहा था. यही ऑडियो इस पूरे केस की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ.
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, 16 अप्रैल को आरोपी विजय कुमार चौबे ने अपनी 16 साल की बेटी की गुमशुदगी की शिकायत IGRS पर दर्ज कराई थी. 18 अप्रैल को पुलिस जांच के लिए पहुंची, लेकिन आरोपी घर से गायब मिला. फोन भी बंद था. यहीं से शक गहराया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.
पुलिस ने आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि बेटी के कथित संबंधों से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची थी. मालूम हुआ कि 13 अप्रैल को आरोपी अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ कार किराए पर लेकर बेटी को झाड़-फूंक के बहाने बाराबंकी ले गया था. 14 अप्रैल को बड्डूपुर इलाके में शारदा नहर के पास कार में सो रही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. विरोध करने पर भी दोनों ने तब तक गला दबाया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.
हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास लोगों की आवाजाही देख आरोपी घबरा गए. इसके बाद उन्होंने चेहरे को तेजाब से जला दिया और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story