न्यूज

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका को सराहा

jantaserishta.com
21 Jun 2026 5:57 PM IST
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका को सराहा
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'विशेष जनसंपर्क अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक आदि तमाम संगठनों और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी के तहत भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को रेलवे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया।
नई दिल्ली स्थित टी.एन. बाजपेयी स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों के हितों, कर्मचारी संगठनों की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में भारतीय रेलवे के योगदान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष एस.के. त्यागी, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, जितेंद्र सिंह, दिल्ली मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री अनूप शर्मा, सहायक मंडल मंत्री पवन कुमारी, महिला कन्वीनर दिव्या शर्मा, रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली के महासचिव एल.एन. पाठक तथा ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महासचिव अमित घोष सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सांसद ने नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के कार्यालय में भी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र और विभिन्न रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' विषयक पुस्तिका भेंट की। साथ ही रेलवे क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। सांसद ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है और रेलवे कर्मचारियों का योगदान इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story