न्यूज
एनसीआर में मानसून की रफ्तार धीमी, जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली पहुंचने की संभावना; हल्की बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत
jantaserishta.com
26 Jun 2026 10:44 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है, लेकिन मानसून के इंतजार को अभी कुछ और दिन बढ़ना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहले जहां 27 जून तक दिल्ली में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी, वहीं अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है।
हालांकि इस दौरान प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी, जिससे हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवाओं के कारण तापमान में राहत महसूस होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को लू और उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है। 26 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 27 जून को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।
28 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 29 जून को अधिकतम तापमान घटकर 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 30 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं।
1 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जो मानसून के दिल्ली-एनसीआर के और करीब आने का संकेत माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की रफ्तार फिलहाल सामान्य से कुछ धीमी है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में इसके आगमन में हल्की देरी हो रही है।
हालांकि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी, बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
Tagsएनसीआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





