न्यूज

महाकाल की भक्ति में लीन हुए मोनालिसा और विक्रांत, दर्शन के बाद बोले-जब तक बुलावा नहीं आता, कोई नहीं आ सकता

jantaserishta.com
21 May 2026 10:45 AM IST
महाकाल की भक्ति में लीन हुए मोनालिसा और विक्रांत, दर्शन के बाद बोले-जब तक बुलावा नहीं आता, कोई नहीं आ सकता
x
उज्जैन: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं, अभिनेत्री काफी देर तक बाबा को एकटक निहारती दिखीं।
वहीं, नंदी महाराज का भी पूजन किया और विशेष आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी हॉल में मौजूद बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। दर्शन के बाद कपल ने न्यूज एजेंसी के साथ खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई समय से आने का प्रयास कर रहे थे और अब जाकर संभव हो पाया है।
विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई यहां नहीं पहुंच सकता। हम कई साल से यहां आने की सोच रहे थे और कई बार योजना भी बनाई, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से आना नहीं हो पाया। इस बार बाबा महाकाल के जो दिव्य और अद्भुत दर्शन हुए। उन्हें शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है। मैंने यहां के महाराज से कई बार कहा कि मैं अब तक उस अनुभव को पूरी तरह समझ ही नहीं पा रहा हूं, क्योंकि वहां जो महसूस किया, वह मेरी कल्पना से भी कहीं ज्यादा था।"
मोनालिसा ने कहा, "हम यहां से बाबा का आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं, क्योंकि हम सोच ही रहे थे कि हम यहां कैसे और कब आएंगे, लेकिन जब बुलावा आया तो महाकाल जी ने हमें इस तरह से बुलाया। मंदिर के अंदर जब हम बाबा को देख रहे थे तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे हमें देख रहे हैं, जिस प्रकार की आपकी आकृति थी और फिर शृंगार करने के बाद उनका जो रूप देखने को मिला, वो अद्भुत था। महाराज जी का मैं धन्यवाद देना चाहती हूं कि उनकी वजह से हम यहां पर आए और इतनी दुआएं लेकर जा रहे हैं।"
दोनों ने बताया कि दर्शन के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब उनकी जिंदगी में कुछ चमत्कार ही होगा। उन्होंने कहा, "हम लगातार पर्दे पर आते रहेंगे और आईएएनएस के जरिए भी अब हम और भी ज्यादा मशहूर हो जाएंगे।"
विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा, "अभी मेरी बहुत सारी फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई है। वहीं, मेरी एक फिल्म 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में आज ही मेरी फिल्म गई है। कई प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। मुझे लगता है कि ऐसे ही महाकाल का आशीर्वाद रहा, तो जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे और फिर यहां पर आएंगे। जय श्री महाकाल।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story