न्यूज
मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया
jantaserishta.com
5 Jun 2026 12:09 PM IST

x
मोहाली: पंजाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, फेज-11 स्थित एक कार्यालय में हरजिंदर सिंह मान नामक युवक ने अपनी महिला सहकर्मी पर कथित तौर पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उन्हें धमकाता रहा और महिला पर हमला करता रहा।
पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी पहले अपनी डेस्क पर बैठी महिला पर हमला करता दिखाई देता है। महिला बचने के लिए वहां से भागने का प्रयास करती है, लेकिन आरोपी उसका पीछा कर उस पर लगातार चाकू से वार करता है।
हमले के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले तीन वर्षों से एक ही कंपनी में कार्यरत थे। आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के रतन नगर का निवासी बताया जा रहा है।
मामले की जांच कर रही पुलिस को शुरुआती स्तर पर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि ये मामला दोनों के प्रेम-संबंधों से भी जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों एक निजी कूरियर कंपनी में साथ काम करते थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच पहले नजदीकी संबंध थे, जो बाद में समाप्त हो गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी इस स्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। । मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Tagsमोहाली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





