न्यूज
'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 2.5 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद
jantaserishta.com
7 July 2026 12:41 PM IST

x
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत दिल्ली पुलिस की ओर से 1 अप्रैल से 30 जून की अवधि में 1,790 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस वर्ष के छह महीनों में कुल 2,400 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत ₹2.5 करोड़ से अधिक है।
दिल्ली पुलिस की ओर से खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें नागरिकों को लौटाने के लिए तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, फील्ड वेरिफिकेशन और समन्वित जांच के माध्यम से प्रयास किए गए। इसके लिए पुलिस की ओर से एक विशेष रिकवरी अभियान चलाया गया।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान 1,790 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए, और पूरे जिले में पुलिस स्टेशन-स्तर पर मोबाइल फोन सौंपे गए। बरामद किए गए 1,900 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
बता दें कि कुल 2,400 मोबाइल फोन बरामद किए गए। एंटी-स्नैचिंग सेल की ओर से 1,236 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस स्टेशन की टीमों की ओर से 1,164 मोबाइल बरामद हुए। इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रुपए से अधिक है।
वहीं, नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली पुलिस को 5 जुलाई को बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 571.27 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद किया है। इसमें बरेली का भी सप्लायर शामिल है।
ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली जानकारी पर यूपी बरेली के रहने वाले फुरकान और तस्लीम को पकड़ा गया। आरोपी फुरकान की तलाशी के दौरान, उसके पास से 122.44 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन और तस्लीम उर्फ मुन्ना के पास से 35.83 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।
Tagsऑपरेशन विश्वास
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





