न्यूज
एमएलएस: मेसी के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड को 3-1 से हराया
jantaserishta.com
18 Oct 2026 11:41 AM IST

x
अटलांटा: कप्तान लियोनेल मेसी के दो गोल और जर्मन बर्टेराम के एक गोल की मदद से इंटर मियामी ने अटलांटा यूनाइटेड एफसी को 3-1 से हराया। यह जीत एमएलएस सीजन में टीम की लगातार तीसरी जीत है।
मैच की बात करें तो शुरुआती मिनटों में मुकाबला बराबरी का था, फिर इंटर मियामी ने बढ़त बना ली। मेसी 41वें मिनट में फ्री-किक से गोल करने के करीब थे, जिसे अंततः अटलांटा के गोलकीपर ने टॉप-राइट कॉर्नर पर बचा लिया।
इसके बाद बर्टेराम ने 45वें मिनट में ब्रेक से पहले इंटर मियामी को बढ़त दिलाई। उन्होंने सुआरेज की ओर से मिले एक सटीक क्रॉस का फायदा उठाते हुए पेनल्टी एरिया के अंदर से हेडर के जरिए गोल किया। इसके अलावा, मेसी ने इस प्ले में एक सेकेंडरी असिस्ट भी किया, जिससे उन्होंने लीग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस रेगुलर सीजन में उन्होंने 15 असिस्ट किए। वह एमएलएस के इतिहास में लगातार तीन सीजन में कम से कम 15 असिस्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
दूसरे हाफ की शुरुआत में इंटर मियामी ने 56वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। मेसी ने दाईं ओर से गेंद ली और विरोधी टीम के पिच के तीसरे हिस्से के सेंटर में चले गए, जहां उन्होंने बर्टेराम के साथ मिलकर तेजी से गोल किया।
यह गोल इस लीग कैंपेन में मेसी का 24वां था, जबकि यह बर्टेराम का 10वां असिस्ट था। मेसी का जादू चार मिनट बाद एक बार फिर दिखा, जब उन्होंने 60वें मिनट में गोल किया। इस गोल की मदद से वह इस रेगुलर सीजन में 25 गोल तक पहुँच गए, जिससे एमएलएस गोल्डन बूट की रेस में उनकी बढ़त और बढ़ गई।
इस बीच, यह सुआरेज का इस लीग कैंपेन का 12वां असिस्ट था। वह इंटर मियामी के लिए 100 गोलों में योगदान देने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। घरेलू टीम ने 89वें मिनट में फाफा पिकॉल्ट की पेनल्टी से अंतर घटाया। हालांकि, इसका असर मैच के परिणाम पर नहीं पड़ा। मियामी ने 3-1 से मैच अपने नाम किया।
TagsMLS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





