न्यूज
दिल्ली में 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान', सीएम रेखा गुप्ता ने की जनभागीदारी की अपील
jantaserishta.com
7 July 2026 1:20 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाना है, जिससे राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
सीएम ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक हरित पहल है। इसका शुभारंभ आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में सुबह 10:30 बजे करेंगे।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस अवसर पर केवल पौधारोपण अभियान की शुरुआत ही नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "पहली बार दिल्ली में पौधारोपण को इतना सरल बनाया गया है। ऑनलाइन सैपलिंग बुकिंग की सुविधा के साथ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर दिल्ली एक जनभागीदारी आधारित हरित अभियान की शुरुआत कर रही है।"
उन्होंने बताया, "आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से 'मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान' का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों सहित पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।"
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, "आइए, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।"
Tagsसीएम रेखा गुप्ता
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





