न्यूज

मंत्री दीपक प्रकाश का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीतेगा

jantaserishta.com
13 July 2026 4:59 PM IST
मंत्री दीपक प्रकाश का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीतेगा
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर बिहार के विकास के लिए बहुत कार्य किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएगी। बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में राजद का प्रत्याशी भी मैदान में है, लेकिन तेजस्वी यादव इस चुनाव से दूर हैं। इसे लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने तंज कसते हुए कहा कि हम यह लंबे समय से देख रहे हैं कि वे विदेश चले जाते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी जो बहुत महत्वपूर्ण था और सरकार बनने के बाद पहला सत्र था, वे मौजूद नहीं थे। वे लगातार विदेश में ही रह रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि कौन उनके बीच है और कौन नहीं। जनता सब कुछ देख रही है और उसी हिसाब से अपना आकलन करेगी। मुझे विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाएगी।
खान सर और रोशन सर के बीच विवाद पर दीपक प्रकाश ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मुझे सारी जानकारी नहीं है। जांच चल रही थी और जो भी तथ्य हैं, सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। चूंकि मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।
बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन ने 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव करा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story