न्यूज
मिमी चक्रवर्ती ने सुरक्षा की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का किया रुख, सोमवार को हो सकती है सुनवाई
jantaserishta.com
20 Jun 2026 12:04 PM IST

x
कोलकाता: टॉलीवुड अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सुरक्षा की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत में होने की संभावना है।
मिमी चक्रवर्ती ने बनगांव के भाजपा नेता तनय शास्त्री के खिलाफ याचिका दायर की है। पूरा मामला 25 जनवरी का है, जब मिमी चक्रवर्ती बनगांव में 'नया गोपालगंज युवक संघ' द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची थीं। रात करीब 11:45 बजे वह मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान क्लब के एक पदाधिकारी तनय शास्त्री अचानक मंच पर चढ़ गए।
बताया जाता है कि तनय शास्त्री ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और मिमी चक्रवर्ती को मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। इस घटना से अभिनेत्री खुद को सार्वजनिक रूप से अपमानित महसूस करने लगीं। कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने बनगांव पुलिस थाने में तनय शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मिमी चक्रवर्ती की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ कदम उठाए। हालांकि बाद में तनय शास्त्री को जमानत मिल गई। जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
मामला यहीं नहीं रुका। जेल से बाहर आने के बाद तनय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ 20 लाख रुपए का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया। इसके जवाब में मिमी चक्रवर्ती ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेजा।
इस बीच राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ और पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आ गई। इसी बदले हुए राजनीतिक माहौल और चल रहे कानूनी विवाद के बीच मिमी चक्रवर्ती ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





