न्यूज

मिलाप जावेरी ने अमन और आकांक्षा की तारीफ में लिखे कसीदे-'आपके टैलेंट को कोई रोक नहीं सकता'

jantaserishta.com
24 July 2026 11:08 AM IST
मिलाप जावेरी ने अमन और आकांक्षा की तारीफ में लिखे कसीदे-आपके टैलेंट को कोई रोक नहीं सकता
x
मुंबई: निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' से अभिनेता अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है। शुक्रवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों कलाकारों की जमकर तारीफ की और साथ काम करने पर गर्व जताया।
निर्देशक मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर अमन और आकांक्षा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "प्रिय अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा, मुहूर्त से लेकर फिल्म के प्रीमियर तक, हमने जो साथ में सफर तय किया है, वह अब अपनी आखिरी मंजिल तक पहुंच गया है। आज हमारी फिल्म रिलीज हो गई है। मैंने कई फिल्में बनाई हैं और कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन अपनी पहली ही फिल्म में आप दोनों ने भावनाओं, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और डांस में जो कमाल दिखाया है, उसे देखकर मुझे जितनी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, वह खास है। आप दोनों में इतना टैलेंट और अपने काम के प्रति ईमानदारी है कि कोई भी मुश्किल आपको सफलता की राह से नहीं रोक सकती।"
उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म तेरा यार हूं मैं का भविष्य चाहे जो हो, लेकिन हमारे साथ बिताए गए पल और जो जादू मिलकर बनाया है, वह हमेशा खास रहेगा। हिट, फ्लॉप, तारीफ या आलोचना ये सब इस पेशे का हिस्सा हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप दोनों के पास वह चीज है जिसका सपना हर अभिनेता देखता है।
आप दोनों पहले से ही फिल्म स्टार हैं। अब अपना पॉपकॉर्न लीजिए और इस सफर का आनंद उठाइए, क्योंकि आप दोनों लोगों के दिलों को लंबे समय तक जीतते रहेंगे।" मिलाप जावेरी ने दोनों कलाकारों पर भरोसा और गर्व जताते हुए लिखा, "मुझे इस बात की खुशी है कि आप दोनों को लॉन्च करने और निर्देशिक करने का मौका मिला। यह तो बस आपकी शानदार कहानियों की शुरुआत है। पिक्चर अभी बाकी है मेरे यार। तेरा यार हूं मैं अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि अमन और आकांक्षा अब सिनेमाघरों में दिखेंगे।"
रोमांटिक-कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है और इसमें अमन इंद्र कुमार तथा आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story