न्यूज

गोल्ड मेडल जीत स्वेदश लौटी पुरुष हॉकी टीम, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया

jantaserishta.com
6 Oct 2026 8:56 AM IST
गोल्ड मेडल जीत स्वेदश लौटी पुरुष हॉकी टीम, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया
x
अमृतसर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपना दबदबा बरकरार रखा है। पिछले संस्करण में भी विजेता रही भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। चैंपियन बनने के बाद हॉकी टीम भारत लौट आई है। स्वदेश लौटी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारतीय कप्तान और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह बहुत गर्व की बात है। एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए यह एक बहुत ही खास पल है कि हमने लगातार दो खिताब जीते हैं। यह पूरी टीम की कोशिश थी। टीम का प्रदर्शन शानदार था। हमने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाया, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।"
टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक सिंह के भाई मनमीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। हर जगह खुशी का माहौल है। यह बहुत गर्व की बात है कि हम उन्हें रिसीव करने के लिए यहां आए हैं। हमने कल ही प्लान किया था कि हम आएंगे, क्योंकि यह जश्न का एक बड़ा मौका है। इंडिया के लिए लगातार दो मेडल लाना—और दोनों बार गोल्ड—बहुत खुशी की बात है।"
चैंपियन टीम के सदस्य दिलप्रीत सिंह की मां ने आईएएनएस से कहा, "बच्चों ने एशियन गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल घर लाए। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। परिवार में बहुत खुशी है। यह कभी समाप्त न होने वाली खुशी है।"
भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सभी विपक्षी टीमों के खिलाफ दमदार जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से और फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया। खिताबी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम की लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में भी एंट्री हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story