न्यूज

मथुराः धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Jun 2026 1:41 PM IST
मथुराः धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की थाना जैत पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से चेन छीनने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की चेन, अवैध हथियार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सोमवार रात करीब 10:30 बजे थाना जैत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व के एक मामले में वांछित चल रहा बदमाश विशाल कुमार (23) निवासी सतलोनी खुर्द (अलीगढ़) चेन स्नैचिंग को अंजाम देने के इरादे से अल्लैपुर गांव से हाईवे की तरफ कच्चे रास्ते से गुजर रहा है।
सूचना पर तत्काल जैत पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान विशाल के बाएं पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए वृन्दावन भेजा।
पुलिस ने गिरफ्तार घायल बदमाश के कब्जे से महिला से छीनी हुई 1 सोने की चेन, 1.315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस और 1 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की।
पकड़ा गया विशाल कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विशाल पर मथुरा के थाना जैत और अलीगढ़ के थाना इगलास में पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्तमान में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि थाना जैत की पुलिस को सूचना मिली थी कि 1 जून को महिला के गले से चेन छीनने वाला बदमाश फिर वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस सूचना पर जैत पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक लेकर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस को देखकर बाइक सवार अल्लैपुर गांव से हाईवे की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story