न्यूज
मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल और ईरान-अमेरिका युद्ध से तय होगी शेयर बाजार की चाल
jantaserishta.com
12 July 2026 1:43 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की चाल, ईरान-अमेरिका युद्ध और महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।
13-17 जुलाई के आगामी सत्र में बजाज कंज्यूमर, एचसीएल टेक, एलटीटीएस, टाटा इलेक्सी, एंजेलवन, एचडीएफसीएएमसी, एचजीएफसीलाइफ, नेटवर्क18, यूनियन बैंक, 360वन, डीबीकॉर्प,पॉलीकैप, जियोफोन, फेडरलबैंक, जेएसडब्ल्यूस्टील, आरबीएलबैंक, टाटाटेक, आईसीआईसीआईबैंक, एचडीएफसी बैंक, जेकेसीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे।
सरकार की ओर से 13 जुलाई को खुदरा महंगाई का डेटा जारी किया जाएगा। महंगाई डेटा बाजार के लिए काफी अहम होता है और इससे देश में मांग और आपूर्ति की स्थिति की पूरी जानकारी मिलती है।
इसके अलावा, ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़े अपडेट भी बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। वहीं, अमेरिकी सेना ने करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने यह हमला होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया था, जिससे जहाज को भारी क्षति पहुंची और इंजन को नुकसान हुआ।
होर्मुज से दुनिया के कुल 20 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात होता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है।
इसके अतिरिक्त, भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मिलाजुला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 194 अंक या 0.25 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 77,569 और निफ्टी 64 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,207 पर बंद हुआ।
इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 846 अंक या 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 63,036 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 241 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,416 पर था।
समीक्षा अवधि में सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी (5.37 प्रतिशत) और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (3.74 प्रतिशत) में देखी गई। निफ्टी आईटी (2.08 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.72 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (0.52 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (0.30 प्रतिशत) की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे।
निफ्टी मीडिया (1.85 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.57 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (1.01 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.93 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.63 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





