न्यूज

नेतन्याहू की गिरफ्तारी पर ममदानी ने मानी कानूनी सीमा, फिर भी बढ़ा यहूदी समुदाय का असंतोष

jantaserishta.com
26 July 2026 1:45 PM IST
नेतन्याहू की गिरफ्तारी पर ममदानी ने मानी कानूनी सीमा, फिर भी बढ़ा यहूदी समुदाय का असंतोष
x
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर एक बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेयर ममदानी माना है कि उनके पास इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार नहीं है। हालांकि, ममदानी के इस बयान के बावजूद भी उनके और यहूदी समुदाय के बीच चल रहे तनाव को कम करने में कोई खास मदद नहीं मिली है।
यहूदी नेताओं ने अमेरिकी फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया कि वे अभी भी मेयर के बयानों को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना ​​है कि एंटीसेमिटिज्म (यहूदी विरोधी विचारधार) को लेकर बढ़ती चिंता के समय में इससे मतभेद और बढ़ेंगे।
इजरायल, ममदानी और न्यूयॉर्क शहर में यहूदी समुदाय के बीच उनके कैंपेन के बाद से ही तनाव का एक अहम कारण बना हुआ है। मेयर का चुनाव लड़ते समय, ममदानी ने कहा था कि वह नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की कोशिश करेंगे, जबकि कई लोगों ने कहा था कि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। आखिरकार ममदानी ने खुद इस बात को मान लिया।
यह मुद्दा इस हफ्ते फिर से सामने आया जब ममदानी ने एक वीडियो जारी करके बताया कि सिटी हॉल के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के वारंट के तहत जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। वहीं, मेयर ममदानी के इस बयान के बाद से इजरायली नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इजरायली नेताओं ने न्यूयॉर्क में रह रहे यहूदियों और उनके खिलाफ हो रही घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर की।
फॉक्स न्यूज डिजिटल से बात करने वाले यहूदी नेताओं ने कहा कि मेयर ममदानी की कानूनी छूट वाले बयानों को लेकर समुदाय की चिंताओं का कोई खास हल नहीं हुआ। उनका मानना ​​है कि न्यूयॉर्क मेयर के इस बयान से मतभेद बढ़ सकते हैं।
ऑर्थोडॉक्स यूनियन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीओओ रब्बी डॉ. जोश जोसेफ ने कहा कि इजरायल-हमास युद्ध पर हाल के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ये बातें खास तौर पर चिंताजनक हैं। जोसेफ ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, "हम जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में विरोध प्रदर्शन कई बार हिंसक हो गए हैं। इसलिए, वह गलत जानकारी के आधार पर और हिंसा भड़काने का जोखिम उठाने को तैयार हैं।"
मैनहट्टन ज्यूइश एक्सपीरियंस (एमजेई) के फाउंडर और डायरेक्टर रब्बी मार्क वाइल्ड्स ने कहा कि मेयर की बातों से सरकारी अधिकारी की आलोचना के बजाय इजरायल के प्रति नफरत दिखती है। वाइल्ड्स ने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया, "यहूदी समुदाय में हमें जो बात परेशान कर रही है, वह यह है कि वह ये बातें सिर्फ यह बताने के लिए कह रहे हैं कि यहूदी देश, इजरायल देश को रहने का कोई हक नहीं है।"
वाइल्ड्स ने कहा, "न्यूयॉर्क में किसी नेता का यह कहना कि 'आपका यहां स्वागत नहीं है', जाहिर है परेशान करने वाला है। वह जो कुछ भी कह रहे हैं, वह उनके काम करने के तरीके, उनके एजेंडा से अलग नहीं है। वह पहले दिन से ही हमास और आतंकवाद के समर्थक रहे हैं और वह बस अपना असली रंग दिखा रहे हैं।"
जोसेफ ने इसी तरह चेतावनी दी कि न्यूयॉर्क शहर के लीडर के तौर पर ममदानी को यह याद रखना होगा कि उनके शब्द मायने रखते हैं। वाइल्ड्स ने कहा कि बढ़े हुए राजनीतिक तनाव से यहूदी समुदाय का इजरायल या न्यूयॉर्क शहर से जुड़ाव कम नहीं होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story