न्यूज
गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष
jantaserishta.com
10 Jun 2026 11:54 AM IST

x
पश्चिम मेदिनीपुर: खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर में सीआईडी की तलाशी और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर टिप्पणी की।
दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, "गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीता और सरकार बनाई थी, हालांकि वास्तविक रूप से कोई काम नहीं हुआ। ममता बनर्जी के सरकार में इसके लिए प्रयास भी नहीं हुआ। हमारी सरकार ने दोनों योजनाओं को लेकर सर्वे शुरू किया है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर निर्णय लेकर काम शुरू कराया जाएगा।"
दीघा में जगन्नाथ मंदिर अब 'धाम' नहीं रहा। इस पर दिलीप घोष ने कहा, "दीघा में बना जगन्नाथ मंदिर सरकार ने एक सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर बनाया है। सरकार ने इस पर पैसा खर्च किया है, तो यह 'धाम' कैसे बन जाएगा? यह सांस्कृतिक केंद्र ही रहेगा। ओडिशा के लोग तो पहले से ही कह रहे हैं कि असली धाम जगन्नाथ धाम है। वहां एक ही भगवान हैं, तो उन्होंने यहां धाम कैसे बना दिया? खैर, उन्होंने इसे एक नाम दे दिया है। कोई भावनात्मक काम नहीं किया गया है। इसलिए इसे सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर ही दिखाया जाएगा।"
मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी के सारे ऑफिस और नेताओं के घर हथियारों को रखने का अड्डा बन चुके थे। यहां गैर-कानूनी काम हो रहे थे, महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव, जुए का अड्डा चलाना, शराब का अड्डा चलता था। इसलिए ऑफिस तोड़े गए। जब भी कोई शिकायत आएगी, पुलिस उसकी जांच करेगी।"
घोष ने कहा, "टीएमसी हर स्तर पर टूट रही है। लोग वहां से भागना चाहते हैं। उस पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है, कोई संविधान नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है।"
कल्याण बनर्जी से जुड़ा सवाल पूछने पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "कल्याण बनर्जी का नेता कौन है? वह किसकी बात मानते हैं? उनकी पार्टी के सभी सदस्य उनके खिलाफ हैं। सब जानते हैं कि उन्होंने अपनी महिला सहयोगियों के साथ कैसा बुरा बर्ताव किया। उस व्यक्ति के बारे में क्या बात की जाए?"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर दिलीप घोष ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जवाहर लाल नेहरू का नहीं, बल्कि विकास का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी दुनिया में मोदी सरकार मॉडल की चर्चा होती है। दुनिया हमारी सरकार के बारे में अध्ययन कर रही है और हमारे स्लोगन को कॉपी कर रही है। समस्या का हल निकालने के लिए दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बहुत आगे ले गए हैं, जिससे जनता खुश है।"
Tagsदिलीप घोष
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





