न्यूज

मालवीय नगर अग्निकांड: कुक के समर्थन में आए उत्तराखंड के नेता, पूर्व सीएम बोले- करेंगे हरसंभव कानूनी सहयोग

jantaserishta.com
7 Jun 2026 1:08 PM IST
मालवीय नगर अग्निकांड: कुक के समर्थन में आए उत्तराखंड के नेता, पूर्व सीएम बोले- करेंगे हरसंभव कानूनी सहयोग
x
नई दिल्ली/देहरादून: मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए रेस्टोरेंट के कुक केशव नेगी के समर्थन में उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता आवाज उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग और न्याय दिलाने के प्रयास में उनके साथ खड़े रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर केशव नेगी को लेकर पोस्ट लिखी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, "मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में हमारी देवभूमि उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में मेरी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता हुई है। हमने मामले की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि सत्य सामने आ सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।"
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे लिखा, "केशव नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग एवं न्याय दिलाने के प्रयास में उनके साथ खड़े रहेंगे।"
उन्होंने आगे लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड के लोग देश-विदेश में अपनी ईमानदारी, मेहनत और संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। हम न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। दोषी को दंड मिले, लेकिन निर्दोष को न्याय अवश्य मिले। देवभूमि के सम्मान और सत्य की रक्षा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।"
बता दें कि मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्टोरेंट के कुक केशव नेगी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। इस अग्निकांड में करीब 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। लगभग 15 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है।
इस मामले में पुलिस होटल के मालिक लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story