न्यूज

नीतीश राणा से 4 ओवर गेंदबाजी करवाना समझ से परे', आरोन फिंच ने अक्षर पटेल के फैसले पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
22 April 2026 9:59 AM IST
नीतीश राणा से 4 ओवर गेंदबाजी करवाना समझ से परे, आरोन फिंच ने अक्षर पटेल के फैसले पर उठाए सवाल
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मंगलावर को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मुकाबला खेला गया। एसआरएच ने मैच 47 रन से जीता। मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल की कप्तानी पर सवाल उठे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कुलदीप यादव और अपना 4 ओवर का कोटा पूरा न करने के लिए अक्षर की आलोचना की है।
आरोन फिंच ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइम आउट शो में कहा, "डीसी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में भारत के दो श्रेष्ठ स्पिनर हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने अपने ओवर पूरे नहीं किए, जबकि नीतीश राणा जैसे पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर ने चार ओवर फेंके। मुझे इसका कोई मतलब समझ नहीं आ रहा है।"
फिंच ने कहा कि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव दोनों ही दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वह टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी की ताकत हैं। इसके बावजूद बाएं हाथ के बल्लेबाज के सामने अक्षर का गेंदबाजी न करना और कुलदीप को गेंदबाजी के लिए न बुलाना उनके भरोसे की कमी को दिखाता है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अक्षर में बारे में कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जिनके बारे में आप जानते हों कि अगर उन पर दबाव है, तो वह स्लॉट में एक गेंद ऊपर उछाल देंगे। वह खुद को डिफेंड करते हैं, एंगल बदलते हैं। अपनी रेंज, अपनी हाइट का भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए जब आप डिफेंसिव सोच रहे होते हैं, तब भी अभिषेक शर्मा के खिलाफ अटैकिंग करते हैं, जब वह उस तरह के मूड में होते हैं, तो कुछ अच्छी गेंद डालते हैं और उनको पता होता है कि कुछ अच्छा होगा।
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि गेंदबाज अपनी 24 गेंद सही दिशा और लेंथ पर नहीं फेंक सकता है, लेकिन कम से कम उसे स्टैंड जरूर लेना चाहिए।
बता दें कि एसआरएच-डीसी मैच में अक्षर पटेल ने अपने 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं किया और न ही कुलदीप यादव को 4 ओवर का कोटा पूरा करने का अवसर दिया। दोनों ने 2-2 ओवर फेंके। माना जा रहा है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के क्रीज पर होने की वजह से अक्षर ने ये फैसला किया। हालांकि पार्ट-टाइम स्पिनर नीतिश राणा से 4 ओवर करवाना एक बुरा फैसला रहा। बल्लेबाज कोई भी हो, आपको अपने प्रमुख गेंदबाज पर भरोसा करना पड़ता है। कुलदीप को कम से कम 4 ओवर मिलना चाहिए था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story