न्यूज
आदिल रशीद के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने दूसरे गेंदबाज
jantaserishta.com
8 July 2026 8:33 AM IST

x
नॉर्टिंघम: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए। रशीद ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।
आदिल रशीद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने तीसरे टी20 में 2 विकेट लेने के साथ ही न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ दिया है। रशीद टी20 इंटरनेशनल में 166 विकेट चटका चुके हैं, जबकि सोढ़ी ने 165 विकेट निकाले हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का नाम है, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 193 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 164 विकेट के साथ न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी तीसरे और श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा 161 विकेट के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 21 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में सैम करन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में 41 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
हालांकि, इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग ने 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 29 रन देकर 3 विकेट निकाले। वहीं, आदिल रशीद ने 14 रन खर्च करके 2 विकेट झटके। भारत को रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Tagsआदिल रशीद
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





